फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पार्षदों ने अंदर से धरना हटाकर बाहर लगाया, अब शहरवासियों का लेंगे सहयोग

नगर परिषद के पार्षदों ने अब धरने को अंदर हटाकर बाहर लगा दिया है। रविवार को पार्षद मुख्य गेट के बाहर टैंट लगाकर बैठ गए है। पार्षद अब शहरवासियों का सहयोग लेंगे। सात दिन से धरने पर बैठे पार्षदों की सुनवाई न होने पर अब सामाजिक संगठनों, शहर वासियों को भी धरने में शामिल करने का फैसला लिया है। रविवार दोपहर को प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के नेतृत्व में पार्षद धरने पर बैठे और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षदों ने कहा कि जब तक वार्डो में काम शुरू नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है। पार्षद ३२ मांगों का मांग पत्र भी जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया को दे चुके है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें