फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, कार पर गिरा पोल

शहर में ऑटो मार्केट के बाहर बुधवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क किनारे खड़ी कार पर जा गिरा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बिजली का खंभा टूटने से ऑटो मार्केट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी बिजली के खंभे से टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर लगते ही खंभा टूटकर पास खड़ी कार पर गिर जाता है। गनीमत रही कि हादसे के समय खंभे के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के कारण बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष देखने को मिला। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पिकअप चालक की पहचान किए जाने की संभावना है। अब चालक की लापरवाही से हुए नुकसान के मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें