फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में विवाहिता ने दो बच्चों के साथ निगला जहरीला पदार्थ, पति के साथ झगड़ा के बाद उठाया कदम

फतेहाबाद के मॉडल टाऊन पपीहा पार्क के पास एक विवाहिता के द्वारा अपने दो बच्चों सहित जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद विवाहिता और उसके बच्चों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विवाहित पूजा गांव बिसला में शादीशुदा है और 10 वर्ष पहले उसकी ईश्वर से शादी हुई थी। बताया गया है कि विवाहिता का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद पूजा अपने दो जुड़वा बच्चों पीयूष और पंकज उम्र 8 वर्ष के साथ पपीहा पार्क के पास पहुंची और बच्चों सहित जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ी देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी व एंबुलेंस को फोन किया गया। जिसके बाद विवाहिता को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर सूचना पाकर विवाहिता पूजा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विवाहित और उसके बच्चों को अग्रेहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले में बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें