फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में ऑनलाइन फ्रॉड मामले में पुलिस मदद से पीड़ित को मिले पूरे पैसे वापस

थाना सदर पुलिस ने साइबर ठगी से पीड़ित एक व्यक्ति को उसकी पूरी राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव समैण निवासी राजवीर ने बताया था कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 4140 रुपए की ठगी की गई थी। यह मामल पोर्टल पर 19 सितंबर के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते राजवीर के खाते में पूरी राशि वापस आ गई। पीड़ित राजवीर ने कहा कि उसके साथ 4140 रुपए का फ्रॉड हुआ था, लेकिन अब उसके खाते में पूरे पैसे वापस आ गए हैं। इस सफल कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज, पीएसआई कृष्ण का विशेष योगदान रहा। थाना सदर प्रभारी शादी राम ने बताया कि पुलिस जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें