फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में चिल्ली झील मार्ग से हटवाया अवैध कब्जा, नगर परिषद ने पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई

चिल्ली झील जाने वाले मार्ग पर सरकारी भूमि में किए गए अवैध कब्जे को नगर परिषद ने बुधवार शाम बुलडोजर चलाकर हटा दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट विकास कुमार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। नगर परिषद प्रशासन ने करीब एक माह पहले भी कब्जा हटाने का प्रयास किया था। नगर परिषद को शिकायत मिली थी कि चिल्ली झील मार्ग पर सरकारी जमीन पर होटल बनाकर कब्जा किया गया है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। समय सीमा पूरी होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया जिसके बाद परिषद ने कार्रवाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें