फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में एक मार्च को होगा हिंदू सम्मेलन: रमेश गोयल

सर्व हिंदू जागरण समिति के तहत एक मार्च को टोहाना में हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन प्रातः 11 बजे अनाज मंडी, रेलवे रोड, टोहाना में होगा। समिति के सदस्य रमेश गोयल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, राष्ट्रभक्ति की भावना का जागरण और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। सम्मेलन में स्वामी गुरुचरण जी महाराज, विनय स्वरूप, साध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा, संत सुखदेवानंद महाराज, बीके वंदना, महंत सुरेंद्र महरिया, बाबा परमजीत सहित कई प्रमुख संत और वक्ता समाज को सकारात्मक दिशा देंगे। प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाएंगे। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सम्मेलन में अधिक संख्या में भाग लें और सनातन संस्कृति व राष्ट्र जागरण के इस अभियान का हिस्सा बनें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें