फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा रोड पर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 02:28 PM IST

रविवार व सोमवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार सिरसा रोड की ओर जा रही थी की अचानक से एक किरयाने की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान के दोनों शटर टूट गए और दोनों शटर के बीच बनी दीवार भी टूट गई। रात के समय घटना होने के कारण किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार पंकज गोयल निवासी गीता काॅलोनी ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था कि उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में एक कार घुस चुकी है जिस कारण दुकान पूरी टूट गई है। उन्होंने सुबह आकर पुलिस को सूचना दी। पंकज गोयल का कहना है कि उसकी दुकान में रखे सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपये है जो नुकसान हुआ है। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो युवक कार चला रहे थे वे कार मालिक से कार मांग कर लेकर आए थे। कार चालक स्वयं मालिक नहीं है। मालिक को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें