शहर के विचार आश्रम मंदिर का वार्षिक समारोह का आयोजन रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मलीन विचार आत्मानंद महाराज के 56 वे निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में संत समागम भजन संकीर्तन आध्यात्मिक अनमोल वचन भंडारा का आयोजन किया गया। स्वामी ध्यान प्रेमानंद और स्वामी विज्ञान प्रेमानंद महाराज के सानिध्य में और सेवानंद महाराज की अध्यक्षता रही। इस दौरान अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर में लायंस क्लब फतेहाबाद रॉयल वह सेवार्थ से ह्यूमन संस्था अमीन हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित आहूजा वह उनकी टीम ने स्वास्थ जांच 100 से अधिक मरीजों की जांच की गई व निशुल्क दवाइयां वितरण की गई। जांच शिविर में ओपीडी मरीजों की जांच की गई विचार आश्रम मंदिर के स्वामी विज्ञान प्रेमानंद, स्वामी ध्यान प्रेमानंद महाराज स्वामी और विचार सेवानंद महाराज के द्वारा डॉक्टर एवं उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में लायंस क्लब के जिला प्रो एडवोकेट पुनीत बंसल, रवि मोंगा, नगर पार्षद रमेश गिल्होत्रा चार्टर्ड प्रधान नीरज भटेजा प्रधान स आदि उपस्थित रहे।