नई अनाज मंडी स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत दी दिवसीय श्रीराम चरितमानस का पाठ सम्पन्न किया गया। मंदिर पुजारी किशोर शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा के तहत हवन किया गया। जिसमें आढ़तियों द्वारा पूर्ण आहुति डाली गई। मंदिर समिति के प्रधान प्रेम गर्ग ने बताया कि दो दिवसीय अखंड पाठ को सुबह संपन्न किया गया। गर्ग ने बताया कि उसके बाद मंदिर परिसर में हवन किया गया। जिसके बाद बालाजी का संकीर्तन किया गया, फिर भंडारा चलाया जाएगा।