फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में हजरत हजूर पीर कबीला शाह के 47वें उर्स पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

नया बाजार स्थित हजरत हजूर पीर कबीला शाह के 47वें उर्स के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुमाता संतोष देवी ने स्वरूप की पूजा के साथ की। इसके उपरांत हवन यज्ञ और चद्दर रस्म अदा की गई। सेवादार जैकी चावला ने बताया कि उर्स के तहत 3 जून को गुरु जी स्वरूप प्राण प्रतिष्ठा और गुरु सत्संग का आयोजन हुआ। 4 जून को महिला सत्संग का कार्यक्रम हुआ, जबकि 5 जून को रामायण पाठ का शुभारंभ, झंडा रस्म और चद्दर रस्म संपन्न की गई। 6 जून को सुबह रामायण पाठ का भोग डाला गया, विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया और लंगर का आयोजन हुआ। जैकी चावला ने बताया कि 6 जून की शाम को मशहूर सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। उर्स के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और हजरत हजूर पीर कबीला शाह के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें