श्रीबालाजी सेवा समिति की ओर से श्रीबालाजी श्याम मिलन महोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र बबली ने शिरकत की। कार्यक्रम के अनुसार रात 8 बजे भंडारा, 56 भोग व सवामणी भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन संध्या में हिसार के गायक अभिनव ऐरन, टोहाना से अश्विनी बंसल और जयपुर से भजन गायिका रजनी राजस्थानी ने बाबा श्याम के सुंदर सुंदर भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।