फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: मृत गोवंश के निस्तारण को लेकर गोशालाओं का अल्टीमेटम, समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

मयूर शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 06:16 PM IST

रतिया। क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं के पदाधिकारियों की शनिवार को श्रीकृष्ण गौशाला में बैठक हुई। बैठक में मृत गोवंश के सम्मानजनक निस्तारण के लिए शहर से बाहर स्थायी स्थान उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जताई गई। बंटी सिंगला, श्याम मेहता, संदीप ग्रोवर आदि गोशाला प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर में चार गोशाला में एक नंदीशाला है जिसमें 6 हजार गोवंश है। प्रतिनिधियों ने कहा कि मृत गोवंश को दफनाने के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने से कई बार शव खुले में पड़े रहते हैं, जिससे दुर्गंध, पर्यावरण प्रदूषण और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाने के अलावा धार्मिक आस्था को भी ठेस लगती है। प्रशासन से मांग की गई कि शहर से बाहर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर वहां बाउंड्रीवाल, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं ताकि मृत गौवंश का वैज्ञानिक, धार्मिक एवं सम्मानजनक ढंग से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो मृत गोवंश को नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें