हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना शहर की गुप्ता कॉलोनी में देर रात गली में खड़ी एक टाटा-एस गाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी और पूरी गाड़ी जल गई। गाड़ी के मालिक ने बताया कि वह रोजाना गली में ही गाड़ी को खड़ा करता है। बीती रात भी वह गाड़ी को गली में खड़ा करके अपने घर चला गया। उसके बाद देर रात पड़ोसियों का फोन आया कि उसकी गाड़ी में आग लगी हुई है। वह मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।