फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सन्यास आश्रम मंदिर में गणेश चतुर्थी पर की गई गणपति की स्थापना

नवीन दलाल Updated Wed, 27 Aug 2025 11:54 AM IST

शहर के सन्यास आश्रम मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा की धूमधाम से स्थापना की गई। ढोल-बाजे की थाप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में लाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर के पुजारी सुंदर शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति को स्थापित करवाया। भक्तों ने आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक रोड को सजाया गया है। 5 सितंबर तक रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक सत्संग का भी आयोजन होगा। सुबह-शाम गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। 6 सितंबर को दोपहर 1 बजे विसर्जन होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें