फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पूर्व पंचायत मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हुआ शुरू

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 04:32 PM IST

पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के ड्रीम प्रोजेक्ट पंचायत एवं विकास कार्यालय का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। इस कार्य को विभाग के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह, एसडीओ करमचंद व जेई अजय सैनी की देखरेख में शुरू किया गया है। उक्त कार्य को करीबन 5 महीने पहले ठेकेदार राजेश मित्तल द्वारा बंद कर दिया गया था। अब इस फर्म द्वारा दोबारा से इस कार्य को मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ करमचंद व अजय सैनी ने बताया कि राजेश मित्तल ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य फिर से शुरू कर दिया है तथा जल्द इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया था। शुरुआत में ठेकेदार ने तेजी से काम किया, लेकिन 2024 विधानसभा चुनाव में बबली की हार के बाद निर्माण की गति धीमी पड़ गई। पिछले करीबन 5 महीने से काम पूरी तरह बंद कर दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें