फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पूर्व मंत्री बबली ने शायराना अंदाज में राज्यसभा सांसद पर फोड़ा हार का ठीकरा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 04:12 PM IST

हरियाणा भाजपा में तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है, एक तरफ जहां फरीदाबाद में भाजपा के मंत्रियों के बीच तनातनी देखने को मिलती है। वहीं टोहाना में भी राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के बीच 36 का आंकड़ा किसी से छुपा नहीं है। मंगलवार को किसान विश्राम गृह में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने 2024 विधानसभा चुनाव में हुई अपनी हार का ठीकरा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पर फोड़ते हुए बिना नाम लिए कटाक्ष किया। बबली ने कहा हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था मेरी किश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था। बबली ने कहा पिछले 2019 में चुनाव में उन्हें एक लाख से अधिक वोट मिले जबकि अब उन्हें 80 हजार वोट मिले बीस हजार वोट का अंतर रहा है। बबली ने कहा टोहाना की जनता 2015 से 2019 के बीच का राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला जब विधायक थे( बिना नाम लिए) कार्यकाल तथा 2019 से 2024 के बीच के कार्यकाल को जानती और समझती है। बबली ने कहा कि उनके पंचायत मंत्री पद पर रहते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल के सहयोग से हरियाणा के पंचायत विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया वहीं टोहाना में भी उनके कार्यकाल के दौरान किसी अधिकारी की जेब काटने की हिम्मत नहीं होती थी अब फिर से कुछ लोग पैर पसारने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जब तक बबली है किसी को पैर पसारने नहीं देगा। बबली ने कहा कि सुशासन दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि गलत के खिलाफ में आवाज उठाएंगे और दबेंगे नहीं। भाभी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है इसलिए किसी भी व्यक्ति को भ्रष्टाचार को सहन नहीं करना है तुरंत इसकी सूचना देनी है। बबली ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं हालांकि वे ज्यादा सोशल मीडिया नहीं देखते लेकिन एक ही बात कहेंगे कि बबली जहां है वही रहेगा। कहीं नहीं जाएगा। आपको बता देंगे कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें देवेंद्र बबली के भाजपा छोड़ने की बात कहीं जा रही थी इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा हरियाणा सरकार में चेयरमैन भरत भूषण मिढ्ढा भी मंच पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें