श्रीनैना देवी लंगर कमेटी जाखल की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री नैना देवी दरबार हिमाचल प्रदेश में कोलावाला पर जाखल वालों की धर्मशाला में लंगर लगाया जाएगा। विशाल भंडारे को लेकर वीरवर को जाखल से राशन सामग्री के ट्रक को कमेटी संस्थापक भूषण सिंगला ने झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान कमेटी संस्थापक ने बताया कि माता नैना देवी पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 25 जुलाई से 1 अगस्त तक यह लंगर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंगर स्थल जाखल कमेटी की धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए अन्य व्यवस्था भी की जाती है। कमेटी प्रधान सुरेश सिंगला, उपप्रधान बॉबी गर्ग, कोषाध्यक्ष धर्मपाल गोयल, सचिव सुरेन्द गर्ग आदि ने बताया कि जाखल वालो की धर्मशाला का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। धर्मशाला में भक्तों के रहने के लिए कमरों की भी व्यवस्था की गई है।