फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में की सुंदरता बिगाड़ रहे बिजली के पोल पर लगे फ्लैक्स, अधिकारी मौन

शहर में बच्चों को विदेश भेजने की शिक्षा देने का काम करने वाले सेंटर संचालक सरेआम प्रशाशन के नियमों को ठेंगा दिखाकर शहर की सुंदरता बिगाड़ने में जुटे हुए है। प्रशाशन की बिना मंजूरी के शहर में नगर परिषद व बिजली निगम के पोल पर कोचिंग संचालकों ने सैकड़ों फ्लेक्स लगा दिए है जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। शहर की आमजन ने नगर परिषद से ऐसे कोचिंग संचालकों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करते हुए फ्लेक्स उतरवाने व कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ताकि कोई दोबारा ऐसा न कर सके। वही नगर परिषद के अधिकारियों की माने तो सोमवार को सभी फ्लेक्स को उतरवाकर आगामी कार्यवाही की जाएगी। जानकारी अनुसार कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों द्वारा शहर के हिसार रोड, चंडीगढ़ रोड, विधायक परमवीर निवास के सामने वाली रोड, रतिया रोड, बस स्टैंड रोड सहित शहर के अनेक मुख्य रस्ते पर लगे बिजली के पोल के दोनों तरफ फ्लेक्स लगा दिए है जिससे शहर को गंदा करने का काम किया जा रहा है लेकिन प्रशाशन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। नगर परिषद के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा फ्लेक्स लगाने की कोई मंजूरी नहीं दी गई है, सोमवार को सभी फ्लेक्स उतरवा दिए जाएंगे तथा कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें