फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली

बीती देर रात तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने वार्ड नंबर-चार के कीर्ति नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक के पैर में गोली लगी है, जिसे नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। उधर पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची तथा कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली कीर्ति नगर के रहने वाले नरेश कुमार के पैर में लग गई। हालांकि घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें