ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर के पुराना बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया। सुबह चलाए गए इस चेकिंग अभियान में स्कूल बच्चों को रुकवा कर उनके कागजात चेक किए गए। स्कूल बस चालकों के द्वारा कोई नशा तो नहीं किया है इसको लेकर भी चेकिंग की गई। स्कूल बसों के साथ-साथ कई अन्य वाहनों को रुकवा कर भी उनकी चेकिंग की गई और बिना कागजात के मोटरसाइकिल को कब्जे में भी लिया गया।