फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और पुलिस अधिकारियों की पेशी कल, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी आएंगे

शहर थाना में लगभग 5 वर्ष पूर्व दर्ज पुराने मामले में 23 मार्च को सेशन कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी, अदालत द्वारा शिकायतकर्ता की याचिका पर आरोपी संजय बंसल सहित कुछ पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे ये है पूरा मामला जानकारी के अनुसार के शहर थाना में 14 नवंबर 2021 को 559 नम्बर प्राथमिकी धारा 384, 34 और आईटी एक्ट की धारा 66 ई के तहत संजय बंसल व गगन भाट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता विपिन का आरोप है कि मामले की जांच के दौरान एक आरोपी गगन को बचा लिया गया। जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में आरोपी द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था जिसकी शिकायत 19 जनवरी 2022 को एसपी फतेहाबाद को दी गई थी, इसके बाद 31 मार्च 2022 को टोहाना शहर थाना में आरोपी संजय के खिलाफ दूसरा मुकदमा नंबर 138 दर्ज हुआ। विपिन का आरोप है कि उक्त मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों ने अदालतों में गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर आरोपी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया, इसी को लेकर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी। सेशन कोर्ट में 6 मार्च 2026 को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए आरोपी संजय बंसल और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सभी को सात दिन के भीतर नोटिस तामील कर 23 मार्च को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे और अब सभी को 23 मार्च सोमवार को अदालत में पेश होना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें