फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: आठ माह से पत्नी के दूसरे युवक के साथ रहने पर बच्चों को लेकर धरने पर बैठा पति

फतेहाबाद। पत्नी के आठ माह से दूसरे युवक के साथ रहने से परेशान एक व्यक्ति मंगलवार दोपहर अपने बच्चों को लेकर युवक के घर के बाहर धरने पर बैठ गया। मामला अशोक नगर का है। धरने की सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने पीड़ित के पक्ष में आवाज उठाते हुए उसे न्याय दिलाने की मांग की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को धरने से उठाया। पीड़ित का कहना है कि वह तंदूर लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। उसके अनुसार, उसकी पत्नी पिछले आठ माह से अशोक नगर में ही दूसरे युवक के साथ रह रही है। ऐसे में वह बच्चों के साथ अकेला पड़ गया है और काफी परेशानियों का सामना कर रहा है। सोमवार रात को भी किया था हंगामा पीड़ित के अनुसार, पत्नी के दूसरे युवक के साथ रहने को लेकर वह लंबे समय से परेशान है। सोमवार रात को भी उसने संबंधित युवक के घर के बाहर हंगामा किया था। इसके बाद मंगलवार दोपहर को वह अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने उसकी समस्या का समाधान करवाने की मांग की। पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह अपनी समस्या को लेकर परेशान है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसने पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची हुडा चौकी पुलिस की ओर से उसे धरने से उठाया गया। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें