फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बिजली विभाद का कारनामा उपभोक्ता को भेजा 1 लाख 95 हजार 152 रपये का बिल, उपभोक्ता लगा रहा निगम के चक्कर

सुंदर नगर कालोनी के रहने वाले हंसराज को बिजली निगम ने एक साल का बिल 1 लाख 95 हजार 152 रुपए दिया है। जिसके चलते मकान मालिक बीमार हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हंसराज ने निगम के कई चक्कर लगाए, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद हंसराज ने सीएम विंडो में शिकायत लगाकर कार्यवाही की मांग की है। हंसराज के अनुसार उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे वह परेशान हो चुका है। हंसराज ने बताया कि वह ऑटो चलाकर गुजारा करता है और उसका सुंदर नगर में 100 गज का मकान है जिसमें वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ गुजारा करता है। हंसराज ने बताया बिजली निगम ने उसे 1 साल का 195152 का बिल भेज दिया है जबकि उसका हर बार दो महीने का बिल 900 रुपए आता था। अब वह इस बिल को ठीक करवाने के लिए निगम के कार्यालय के बार-बार चक्कर काट चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें