नए बस स्टैंड में जिला पुस्तकालय को शिफ्ट किए जाने के मामले में गठित की गई लाइब्रेरी संघर्ष समिति के सदस्यों व युवाओं ने आज उपायुक्त से मुलाकात करके अपनी मांग रखी। डीसी मनदीप कौर के समक्ष मांग रखते हुए लाइब्रेरी संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि बस स्टैंड में लाइब्रेरी शिफ्ट करने बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है इसलिए शहर के बीच में कोई पर्याप्त जगह प्रशासन की ओर से बच्चों को उपलब्ध करवाई जाए ताकि बच्चे आगामी दिनों में होने वाले एग्जाम की तैयारी कर सके। इस दौरान सदस्यों ने पंचायत भवन, बाल भवन, पुराना बस स्टैंड के पास स्थित किसान सेवा केंद्र, फतेहाबाद क्लब सहित कई जगह के बारे में बताया गया। जिस पर डीसी ने कहा कि वह आज शाम तक इनमें से एक जगह लाइब्रेरी को दे दी जाएगी।