फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद जिला भाजपा प्रवक्ता अनूप भारद्वाज बोले- भाजपा की तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा 11 अगस्त से

नवीन दलाल Updated Sun, 10 Aug 2025 03:02 PM IST

भारतीय जनता पार्टी, जिला फतेहाबाद द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्रों और 12 मंडलो में भव्य तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह जानकारी जिला भाजपा प्रवक्ता अनूप भारद्वाज ने दी। अनूप ने बताया कि 11 को फतेहाबाद, 12 को टोहाना व 13 को रतिया में तिरंगा यात्रा रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी जनप्रतिनिधी, वरिष्ठ नेता, व सभी कार्यकर्ता व सामान्य जन मानस इस यात्रा में शामिल रहेंगे। यह यात्रा देश के सम्मान और तिरंगे के सम्मान में बलिदान देने वाले वीर सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारी भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है तथा पूरा देश एक साथ खड़ा है। देशभक्ति हमारी मिट्टी के कण-कण में बसी है। अनूप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए तथा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। पाकिस्तान अगर हमारी शांति को कमजोरी समझेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा तथा आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लडाई लड़ेगा। हमारी तिरंगा यात्राएं पाकिस्तान को साफ संदेश दे रही हैं कि आतंकवाद को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। अनूप ने बताया कि इस यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें