हरियाणा के फतेहाबाद में डेरा जगमालवाली के संत वकील साहिब के निधन के बाद डेरा बेगम पूरा धाम में शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। देर शाम को संगत पहुंचनी शुरू हुई तो प्रशासन के अधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी। कमेटी ने कार्यक्रम को लेकर अनुमति पत्र दिखाया, लेकिन अधिकारी नहीं माने। कमेटी का प्रतिनिधिमंडल डीसी और एसडीएम के पास पहुंचा लेकिन सुनवाई नहीं हुई।