फतेहाबाद के शिव चौक क्षेत्र में वीरवार देर रात को ससुराल आए युवक की गली में खड़ी गाड़ी को एक युवक ने आग लगा दी। युवक ने पहले पत्थर से शीशा तोड़ा। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है, युवक कैसे वारदात को अंजाम दे रहा है। पड़ोसी युवक द्वारा समय रहते देख लेने पर आग को बुझा दिया गया। आग लगने से गाड़ी का टायर और अंदर सीटें जल गईं। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। गाड़ी मालिक ने भूना निवासी विक्की नामक युवक पर आरोप लगाया है।