फतेहाबाद में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हर बूथ-हर घर चलो संपर्क अभियान की शुरुआत की। सुभाष बराला ने अपने गांव डांगरा से बाबा फूलगिरी महाराज की समाधि से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने जननायक जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया, उन्होंने कहा कि जजपा से जन और नायक दोनों गायब हो चुके हैं अकेला 'पी' यानी परिवार बचा हुआ है।