फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका महानिदेशक का पुतला

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 04:15 PM IST

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को दोपहर बाद डिपो प्रधान विजय नागपुर के नेतृत्व में राज्य परिवहन के महानिदेशक का पुतला फूंका गया। जिसके बाद महाप्रबंधक के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने बताया कि क्योंकि महानिदेशक हरियाणा रोडवेज कर्मचारी की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है जब भी रोडवेज का कर्मचारी आंदोलन में जाता है महानिदेशक मोर्चा के नेतृत्व करने वाले नेताओं को चिट्ठी के माध्यम से बातचीत का न्यौता दिया जाता है लेकिन जिस तारीख को बात होनी होती है उसे एक दिल पहले चिट्ठी को कैंसिल कर दिया जाता है। वहीं कर्मचारियों की जो मांगें है उन पर कोई विचार नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने बताया कि वे आगामी 15 मई को परिवहन मंत्री अनिल विज के ग्रह क्षेत्र अंबाला में कर्मचारी न्याय मार्च निकालेंगे। अगर तब भी रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता तो 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल करने का काम भी रोडवेज कर्मचारी करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें