फतेहाबाद के पुरानी कोर्ट रोड पर वीरवार दोपहर को चार गाड़ियों में करीब 15 से 20 युवकों ने टाटा हैरीयर गाड़ी सवार दो युवकों पर रंजिश के चलते हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए दोनों युवक गाड़ी छोड़ वहां से भागे तो हमलावरों ने ईंटों से गाड़ी पर हमला बोल दिया और चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए।