फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में पानी के लिए दो घंटे जाम, महिलाओं ने फोड़े मटके, जेई का किया घेराव

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के अशोक नगर में पानी की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों ने पार्षद चंद्रभान वधवा के नेतृत्व में रविदास चौक पर दो घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। शाम पांच बजे मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और मटके फोड़े। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। शहर थाना पुलिस टीम ने मौके पर समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्लावासी नहीं माने। साढ़े 6 बजे जेई बलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक चली गहमागहमी के बाद जेई ने आश्वासन दिया कि मोहल्ले में सुबह और शाम को 4-4 घंटे पानी की आपूर्ति होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें