फतेहाबाद के रतिया में पगडी संभाल जटटा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा द्वारा शनिवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ किसानों को उपद्रवी कहने पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए शहर थाना में शिकायत दी। शहर थाना में शिकायत देने आए पगडी संभाल जटटा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के संयोजक मनदीप सिंह नथवान ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहर की अनाज मंडी में एक जनसभा का संबोधित करने आए थे।