फतेहाबाद के गांव धांगड़ के सालमखेड़ा रोड पर बनी ढाणी में वीरवार सुबह कार की चपेट में आने से 8 वर्ष के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। बच्चा होली मनाने के लिए अपने नाना के घर आया हुआ था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। वही घटना के बाद कार सवार मोके से फरार हो गया।