फतेहाबाद के रतिया में बुढलाडा रोड बिजली घर के समीप एक कबाड़ की दुकान में रखें वेल्डिंग सिलिंडर में अचानक आग लगने के कारण उसमें ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग झुलस गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां से दुकान के मालिक और उसके बेटे की हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।