फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में बुजुर्ग महिला से सोने की बाली छीनने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Sun, 17 Nov 2024 11:22 AM IST

फतेहाबाद के भूना में बुजुर्ग महिला गुरमेली देवी की कान की सोने की बाली छीनने वाले दोनों आरोपियों को भूना थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी भूना के वार्ड नंबर 14 के रहने वाले सोनी व संजू को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी टूटे चप्पल-जूतों की सिलाई का काम करते है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। उनसे पूछताछ के दौरान और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि बाबा राणाधीर मोहल्ला निवासी 66 वर्षीय गुरमेली देवी शनिवार को बैंक से बुढ़ापा पेंशन के रुपये निकालकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गहणा राम गुरुद्वारे के नजदीक पहुंची तो पीछे से दो युवक उसकी कान की बाली झटक कर भाग गए। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया था कि उसके दोनों कानों से बालियां छीनने का प्रयास किया गया। परंतु एक सोने की बाली आरोपी लेकर भाग गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें