भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के जिला प्रधान मदन बिजारणिया की अध्यक्षता में मंगलवार को किसान लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर रोष जताया। किसानों का कहना है कि पंजाब के बठिंडा जिले के मोड़ मंडी क्षेत्र के गांव खसोघाना में से गंदे नाले को निकालने के विरोध में वहां के किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। किसानों पर बर्बरता दिखाते हुए वहां की पुलिस ने सरकार के इशारे पर 300 किसानों को जेल में डाल दिया। पिछले दस दिनों से ये किसान जेल में हैं। इसी कारण विरोध प्रदर्शन करके किसानों ने अपना रोष जताया है। इसी के साथ किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को भी नजर बंद कर रखा है।