फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में किसानों ने शहीदी दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पंजाब सरकार की कार्रवाई की निंदा

संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के बैनर तले शहीदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की तुलना ब्रिटिश शासन से करते हुए कहा कि आजादी के लिए शहीद हुए वीरों ने जिस अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, वही स्थिति आज किसानों के आंदोलन के साथ दोहराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जो अस्वीकार्य है। किसान नेता लाभ सिंह ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से बनी थी, लेकिन अब वही पार्टी केंद्र सरकार के दबाव में किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पंजाब में किसानों को जबरन हटाने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया। किसान नेताओं ने कहा कि वे सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने देशभर के किसानों से लामबंद होकर एकजुट होने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें