फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बायोमेट्रिक की शर्त पर भड़के किसान, रतिया में संजय गांधी चौक पर लगाया चक्का जाम

प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की खरीद प्रक्रिया में लागू की गई बायोमेट्रिक हाजिरी की शर्त ने तूल पकड़ लिया है। इस फैसले के विरोध में आज रतिया में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने लामबंद होकर रतिया-बुढलाडा मार्ग स्थित संजय गांधी चौक पर पूर्ण रूप से जाम लगा दिया।11 से 3 बजे तक थमी रही रफ्तार किसानों ने पहले ही सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोड जाम करने का ऐलान किया था। तय समय पर सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और झंडों के साथ चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहा) के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ हरियाणा) के अमन सिंह, राजविंदर सिंह चहल और किसान नेता राम जाट ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि गेहूं की खरीद पर लगाई गई बायोमेट्रिक की शर्त को तुरंत वापस लिया जाए और अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला, तो आगामी दिनों में पूरा हरियाणा बंद किया जाएगा वही किसानों ने कहा कि हम आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खुला रखा गया है, लेकिन सरकार की तानाशाही के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रखेगे मौके पर पब्लिक हेल्थ के एसडीओ आंचल जैन बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। सदर थाना अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आमजन और वाहन चालकों की सुविधा के लिए पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर रूट डायवर्ट किया गया है ताकि जाम के कारण लोगों को कम से कम परेशानी हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें