फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नए साल पर होने वाले जश्न को लेकर आबकारी विभाग की टीमें रात को करेंगी जांच

शाहिल शर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 04:46 PM IST

बुधवार रात को साल 2026 के स्वागत को लेकर शहर में होने वाले कार्यक्रमों में अवैध रूप से शराब का सेवन न हाे। इसको लेकर जिला आबकारी विभाग ने तैयारियां कर ली है। बुधवार रात को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पूरे जिले में आबकारी विभाग की ओर से पुलिस व विभाग के कर्मचारियों की एक सयुंक्त टीमें बनाई गई है तो पूरी रात निगरानी रखेंगी। जिला आबकारी अधिकारी अमित खनगवाल ने बताया कि जिले के सभी बैंकट हॉल, क्लब और रेस्टोरेंट को नोटिस दिया है कि बिना लाइसेंस के शराब न परोसें। उसने बताया कि कार्यक्रमों में शराब के सेवन के लिए 5 लाख रुपये की फीस वाला एल-12 लाइसेंस आवश्यक है। विभाग ने दो टीमें बनाई हैं जो पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग करेंगी। उसने लोगों से सहयोग करने की अपील की ताकि नया साल शांति और खुशी से मनाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें