फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से बाजार में जगह कम, गिरा बाइक सवार दूध विक्रेता

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 09:42 AM IST

टोहाना के लक्कड़ मार्केट इलाके में दीवाली को लेकर किए अवैध अतिक्रमण के चलते गांव कालवन से दूध सप्लाई करने के लिए आने वाला विक्रेता दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसका हज़ारों रुपए का दूध जमीन पर बर्बाद हो गया। इस हादसे में उक्त व्यक्ति को चोट भी आई है। कालवन निवासी अमरजीत ने बताया कि वह टोहाना में दूध सप्लाई करने का काम करता है, रोजाना की तरह दूध डालने के लिए आया था। यहां एक तरफ दुकान के आगे पिक अप गाड़ी खड़ी की हुई थी जबकि दूसरी तरफ मेज होने से रास्ता बिल्कुल भी नहीं बचा था जिससे उसकी मोटरसाइकल गिर गईं। इस हादसे के कारण उसका करीबन पांच हजार रुपए का दूध जमीन पर बह गया और बाइक भी टूट फूट गई है। उसे हाथ और कमर में चोट लगीं है, इन मेज को यहां से हटवाना चाहिए नहीं तो त्यौहार पर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें