फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मेडिकल बिल पास न करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अनदेखी का आरोप

मेडिकल बिल पास न होने से परेशान कर्मचारियों ने वीरवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों पर उनकी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने इलाज से संबंधित मेडिकल बिल नियमानुसार विभाग में जमा करवाए थे, लेकिन लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। तीन से चार माह से बिल रूके हुए है और अब कार्यकारी अभियंता लंबी छुट्टी पर चले गए है। अगर अधिकारी छुट्टी पर जाने से पहले बिल पास कर देते तो उन्हें भुगतान हो जाता। कर्मचारी नेता रामगण प्रजापित ने कहा कि मेडिकल खर्च के भुगतान में देरी के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों के समक्ष समस्या रखे जाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों से मेडिकल बिलों को जल्द पास करवाकर भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने कहा कि वे विभाग में पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके जायज भुगतान को लेकर बरती जा रही लापरवाही उचित नहीं है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द कार्रवाई की मांग की। एसडीओ सतपाल रोज ने कहा कि कार्यकारी अभियंता फिलहाल छुट्टी पर है, उनके आने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें