फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अतिक्रमण हटाने के लिए लगाए थे कर्मचारी, अब खुद वेतन को तरसे

नगर परिषद ने पिछले दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान शहर में दुकानों के आगे लगे शेड तोड़े गए और सामान जब्त किया गया था। इसको लेकर काफी विरोध हुआ था। लेकिन इस अभियान दौरान रखे गए कर्मचारियों को वेतन ही नहीं मिला है। कर्मचारी अब नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे है। बताया जा रहा है कि बिल तैयार है लेकिन अधिकारी हस्ताक्षर करने से पीछे हट रहे है। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे कर्मचारी अमरीक सिंह, रितिक, सागर और अमित ने कहा कि तीन माह का वेतन रूका हुआ है। ठेकेदार के जरिए शहर में सफाई, अतिक्रमण हटाने और सीवरेज लाइन की सफाई के लिए रखा गया था। तीन माह तक अलग-अलग जगहों पर काम करवाया गया। लेकिन अब नगर परिषद के कर्मचारी कह रहे है कि वह जानते नहीं है। 11 हजार रुपये मानदेय देने की बात हुई थी। अधिकारी और ठेकेदार सुनवाई नहीं कर रहे है। अगर मानदेय नहीं दिया गया तो कोर्ट जाएंगे। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें