केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जिला में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विभिन्न संगठनों के कर्मचारी अनाज मंडी शेड के नीचे इक्ट्ठा हुए और राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह ने बताया कि रोडवेज को छोड़कर सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके बाद पूरे शहरभर में कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सभी कर्मचारियों की एकता दिखाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगे माने नहीं तो फिर से कोई बड़ा आंदोलन कर्मचारी कर सकते हैं।