फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में बुढलाडा हेल्थ विभाग का कर्मचारी लापता, भाखड़ा नहर किनारे मिली बाइक और चप्पल

शुक्रवार शाम से लापता पंजाब के बोहा निवासी व बुढलाडा में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 54 वर्षीय भूपेन्द्र की ब्राह्मणवाला के पास से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मोटरसाइकिल और चप्पल नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि भूपेंद्र ने नहर में छलांग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसकी तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा जिले के बोहा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह शुक्रवार शाम से लापता हैं। शनिवार को उनकी मोटरसाइकिल और चप्पल गांव ब्राह्मणवाला के पास से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे पड़ी मिलीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नहर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद भूपेंद्र के पिता तरसेम और बेटे कपिल ने बताया कि वह स्वास्थ्य बिभाग में कार्यरत है तथा ड्यूटी के प्रति सदा गंभीर रहते हैं और उन्हें ड्यूटी के प्रति लापरवाही पसंद नहीं है तथा कार्यलय में भी वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम करवाने को लेकर काफी स्टिक थे। परिजनों ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली है कि शुक्रवार को विभाग के 3-4 कर्मचारियो ने बुढलाडा विधायक बुधराम के पास जाकर उनके पिता की शिकायत करते हुए उनकी ट्रांसफर करवाने की बात कही परिजनों ने आरोप लगाया कि विधायक बुधराम ने उसके पिता भूपेन्द्र को दोपहर करीब 2.30 बजे कर्मचारियों के सामने ही 2 से 3 मिनट फोन करके विधायक द्वारा भूपेंद्र पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों का कहना है कि आशंका जताई कि इसी दबाव के चलते भूपेंद्र ने यह कदम उठाया हो सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर इस मामले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भूपेंद्र के पुत्र कपिल ने बताया कि उनके पिता का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें