उपमंडल के गांव समैन में शरारती तत्व द्वारा शराब के नशे में शहीद ए आजम चौक पर लगी शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस हरकत के बाद से ग्रामीणों में रोष बना है, आमजन द्वारा प्रशाशन से सख्त कार्यवाहीं की मांग की है। इस मामले को लेकर सदर पुलिस के नाम लिखित शिकायत दी है, आरोपी गांव का रहने वाला विजय बताया गया है। ग्रामीण सुभाष गिल ने बताया देर रात्रि के समय करीबन दस बजे विजय शराब के नशे में शहीद ए आजम की प्रतिमा पर पत्थर फेंक रहा था जिसके बाद उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने झगड़ा शुरू कर दिया। छात्र नेता संदीप समैन ने बताया कि ग्रामीण कुलदीप ने उसको रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने कहा मूर्ति को तोड़कर ही दम लेगा, तुम उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। आरोपी ने ईंट मारकर मूर्ति के चेहरे को नुकसान पहुंचाया है इसलिए जिन शहीदों की बदौलत हमें आजादी मिली है उनका अपमान करने वाले दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।