फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अशोक नगर में निकाली गई नशे को लेकर जागरूकता रैली

महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह के नेतृत्व में रविवार को एक संवाद नशे के खिलाफ मुहिम के तहत अशोक नगर में नशा मुक्ति यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा खण्डा चौंक से शुरू होते हुए रविदास चौंक, खेमाखाती चौक, सिंगीकाट मौहल्ला होते हुए पूरे अशोक नगर में पहुंची व आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया। ब्रहम्कुमारी आश्रम के मुख्य संचालक मदन सरदाना, उषा ग्रोवर विशेष तौर पर उपस्थित थी। इस अवसर पर पार्षद सुभाष नायक, चन्द्र मैहता, मनोज महालक्ष्मी, बाबा गौरा सिंह, सरपंच मोहन सिंह, महेन्द्र सिंह, सीताराम मास्टर, संजय जेई, औम प्रकाश, पार्षद सुखदेव सिंह, बंटी कम्बोज, कृष्ण पचार, प्रमोदर अहलीसदर, गुरबेज सरपंच, पूर्व सरपंच अजय, देवेन्द्र सिंह, गुरजीत नखाटिया, रणधीर ठबास, विपिन अलीका, राजकुमार सूरा, अशोक रत्तटिब्बा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। ब्रहम्कुमारी आश्रम के संचालक मदन सरदाना ने भवानी सिंह को आशवस्त किया कि वे व उनकी पूरी टीम नशे के खिलाफ युवाओं को सदमार्ग पर लाने के लिए हर संभव मदद करेंगे। यात्रा के दौरान अशोक नगर में महिलाओं ने यात्रा की सराहनी की। भवानी सिंह ने कहा कि वे उन्हे नशा बेचने वालों के नाम बताएं उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी व इन नशा तस्करों को खत्म करके ही इस लड़ाई का अंत होगा। उन्होने कहा कि शहर ही नहीं समूचे जिले से उनके पास इस नशे के खिलाफ लोग सम्पर्क करते हैं और वे उनकी लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं। नशामुक्ति यात्रा शुभारंभ से पूर्व एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई उन्होने अकेले शुरू की थी लेकिन अब काफी लोग जुड़ चुके है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें