नगर परिषद की तरफ से हिसार-सिरसा रोड पर बनाया जा रहा डिवाइडर विवादों में है। डिवाइडर बना रहे ठेकेदार ने शमशान भूमि के सामने चार-चार फुट के पिलर खड़े कर दिए। इसकी वजह से दूसरी साइड से डिवाइडर क्रॉस करके आ रहे व्यक्ति या फिर पशु दिखने बंद हो गए। रविवार सुबह हादसा हुआ तो शमशान भूमि सुधार सभा की तरफ से मामले में जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई को शिकायत दी गई। मामले में मंगलवार को संज्ञान लेते हुए जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई के निर्देश के बाद नगर परिषद ने पिलर तुड़वाए हैं। डिवाइडर निर्माण पहले से सुर्खियों में है और अब नगर परिषद की मॉनिटरिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है।