फतेहाबाद शहर में सोमवार को वायु प्रदूषण बढ़ गया है। सुबह के समय स्मॉग छाया रहने से सूरज नहीं निकला। दिन में औसतन वायु प्रदूषण का सूचकांक 300 तक रहा। स्मॉग अधिक होने की वजह से आंखों में जलन महसूस हुई। अस्थमा रोगियों को वायु प्रदूषण के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को ही दीपावली का त्योहार मनाया गया, लेकिन उसके बाद भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी से वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया। इन पटाखों का धुआं अब वातावरण में फैल रहा है। शहर में एक्यूआई 300 तक पहुंच गया। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। सुबह के समय स्मॉग छाया रहा, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को पहले से अस्थमा की बीमारी है, उनके लिए यह काफी परेशानी पैदा कर रहा। अस्थमा रोगियों को वैसे ही सांस लेने में अधिक परेशानी होती है, लेकिन वायु प्रदूषण के कारण उनकी यह परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।