सरकार की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने के बाद शहर के विभिन्न होटलों में गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जिसको लेकर वीरवार को शहर के विभिन्न होटल संचालक एडीसी से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान होटल संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जिला प्रशासन की ओर से कुछ स्टॉक उन होटल संचालकों को दिया जाए। ताकि उनके होटल में होने वाले कार्यकर्मों में कोई बाधा न पहुंचे, वहीं सरकार की ओर से आगामी जो आदेश होंगे उसकी पालना भी जरूर की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि होटल होटल में जो कर्मचारी काम करते हैं, उनके खाना बनाने के लिए भी गैस सिलेंडर की सप्लाई मिल पाना मुश्किल हो रही है। इसलिए उन कर्मचारियों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ गैस सिलेंडर दिए जाए।