फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से ट्रेड डील रद्द करने की मांग, किसानों ने बराला फार्महाउस पर किया प्रदर्शन, भारी पुलिसबल रहा मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील रद्द करवाने को लेकर किसानों ने रता खेड़ा बस अड्डा पर एकत्रित होने के बाद राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के फॉर्म हाउस पार प्रदर्शन किया। इस धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। धरने की अगुवाई भारतीय (नैन गुट) हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर घासी राम नैन ने की। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अमेरिका से होने वाला कृषि समझौता देश के अन्नदाताओं के हितों के खिलाफ है। इससे छोटे और सीमांत किसानों की जमीन और आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। धरने के बाद किसान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के भतीजे जयदीप बराला को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ट्रेड डील तुरंत रद्द करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग की गई। इस मौके पर कामरेड जगतार सिंह रता थेह, निर्भय सिंह रतिया, रणजीत सिंह ढिल्लो, गुरदयाल सिंह ढेर, तेजिंद्र सिंह थिंद रतिया, लाभ सिंह हरी, अजय सिधानी, मछिंदर सिंह कनहडी और रमेश डांगरा मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी जय भगवान और सदर थाना प्रभारी साधुराम के नेतृत्व में पुलिस बल बराला फार्म हाउस पर तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें